scorecardresearch

TOP 25 News: दिल्ली में गर्मी के येलो अलर्ट के बीच स्कूलों में खुले में सुबह की प्रार्थना की गई रद्द, देखें 25 बड़ी खबरें

वैदिक मंत्रोच्चारण और पूरे विधि-विधान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे. वहीं, बद्रीनाथ धाम के कपाट कल सुबह खुलेंगे. चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और अब तक 31 हजार से ज्यादा लोग यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन कर चुके हैं. दूसरी तरफ, देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसके तहत बच्चों को पानी पीने की याद दिलाने के लिए हर 45 से 60 मिनट में 'वाटर बेल' बजेगी.