scorecardresearch

TOP 25 News: अगले तीन से चार दिनों के अंदर महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कई राज्यों में मॉनसून आने की संभावना, देखें खबरें

देशभर में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है. महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि उत्तर भारत को 11 जून के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है. उधर, उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है और अब तक 32 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं. वीकेंड के कारण माता वैष्णो देवी और हरिद्वार में भी भारी भीड़ है. अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ के 60 साल पूरे होने पर ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने 'मां तुझे सलाम' पर परफॉर्मेंस दी. इस दौरान फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के निर्देशक इम्तियाज अली भी मौजूद रहे.