जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 670 कंपनियों की तैनाती होगी. वहीं, कर्नाटक की राजनीति में आज बड़ा दिन है, जहां नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा, बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन आज से शुरू होगा. मुंबई में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से शुरू हो रही है, जिसके फैसलों का ऐलान 5 जून को होगा. देखें खबरें.