scorecardresearch

TOP 25 News: सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों ने पर्यटकों को अपनी ओर खींचा, देखें 25 बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पर चर्चा' के नौवें संस्करण के दूसरे एपिसोड में देशभर के छात्रों से संवाद किया. इस दौरान पीएम ने छात्रों को टेक्नोलॉजी के सही उपयोग और परीक्षा के तनाव से निपटने के गुर सिखाए. मनोरंजन जगत की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट बदल दी गई है, अब यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा, दिल्ली के कुतुब गोल्फ कोर्स में डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत हुई. खेल जगत में अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी हेमल पटेल का उनके होमटाउन में भव्य स्वागत किया गया. बुलेटिन में तमिलनाडु के मंदिरों में जीर्णोद्धार कार्य और सूरत में आयोजित वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन की भी जानकारी दी गई है.