scorecardresearch

TOP 25 News: यूपी दौरे के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, देखें 25 बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा की. पुजारियों ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया. इसके बाद पीएम मोदी ने हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया. उधर, देश की सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी खबर है. रूस से चौथा S400 एयर डिफेंस सिस्टम भारत आ रहा है, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां एक सप्ताह में दो लाख से ज्यादा लोगों ने दर्शन किए हैं. दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है, जबकि कश्मीर के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई है. खेल और मनोरंजन जगत की बात करें तो सचिन तेंदुलकर ने पालघर में क्लाइमेट स्मार्ट विलेज की शुरुआत की. वहीं, आमिर खान ने 'थ्री इडियट्स' के सीक्वल पर मुहर लगा दी है.