हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है लेकिन सैलानियों और कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं. सोलांग घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की छह नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विशाखापट्टनम में आयोजित होने वाले फ्लिट रिव्यू में स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत अपनी ताकत दिखाएगा, जिसमें 60 से ज्यादा देशों की नौसेनाएं शामिल होंगी. देखें खबरें.