scorecardresearch

TOP News Updates: होली की मस्ती में सराबोर दिखे श्रद्धालु, अपने आराध्य के साथ जमकर खेली होली ...देखें खबरें

उत्तराखंड में इस साल आदि कैलाश यात्रा 8 मई से शुरू हो सकती है. अप्रैल के आखिरी हफ्ते से परमिट मिलने की उम्मीद है. इस बार यात्रा तीन जगहों - अल्दवानी, टनकपुर और धारचूला से शुरू होगी. तीर्थयात्रियों के 15 जत्थों को आदि कैलाश के दर्शन का मौका मिलेगा. पिछले साल 36 हज़ार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए थे. कुमाऊं मंडल विकास निगम नोडल एजेंसी है. रुद्रप्रयाग के त्रियुगी नारायण मंदिर में शीतकालीन यात्रा के दौरान आस्था का नया रिकॉर्ड बना. चार महीनों में 47,868 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. यह पिछले साल की तुलना में करीब 7000 अधिक है.