अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. साल में केवल एक बार होने वाले दुर्लभ चरण दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे. वहीं, चार धाम यात्रा के दूसरे दिन गंगोत्री और यमुनोत्री में दर्शन-पूजन जारी है, जिसके लिए करीब 20 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. मौसम की बात करें तो दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि असम और हैदराबाद में बारिश से राहत मिली है. देखें खबरें.