scorecardresearch
Advertisement

TOP News: अमरनाथ यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, 3 जुलाई से शुरू होगी 57 दिनों की पवित्र यात्रा...देखें बड़ी खबरें

आज से अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर की 550 से अधिक बैंक शाखाओं और वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. यह यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी. वहीं, बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सम्राट चौधरी आज लोक भवन में बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम बनेंगे. मौसम की बात करें तो दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी का असर दिखने लगा है, जबकि जम्मू-कश्मीर के गुलदंदा में भारी बर्फबारी से सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. खेल जगत में आज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला होगा.