scorecardresearch

TOP News: निर्जला एकादशी पर प्रयागराज, हरिद्वार और अयोध्या में श्रद्धालुओं ने गंगा-सरयू में लगाई डुबकी, देखें खबरें

देशभर में निर्जला एकादशी पर पवित्र नदियों के किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. प्रयागराज, हरिद्वार और अयोध्या में लोगों ने गंगा और सरयू में स्नान कर विधि-विधान से पूजा-पाठ किया. इस बीच, 3 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों ने सांबा में मॉक ड्रिल कर अभ्यास किया. वहीं, वाराणसी में क्रिकेटर आकाशदीप और अक्षता राज शादी के बंधन में बंध गए हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.