scorecardresearch
Advertisement

TOP News: अमरनाथ यात्रा में हर दिन बढ़ती जा रही है श्रद्धालुओं की तादाद, 56 हजार से ज्यादा भक्त कर चुके हैं दर्शन

पवित्र अमरनाथ यात्रा के चौथे दिन बालटाल बेस कैंप से श्रद्धालुओं का चौथा जत्था रवाना हुआ. अब तक तीन दिनों में 56 हजार से ज्यादा भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं. वहीं, उत्तराखंड के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था भी रवाना हो गया है. देश में मौसम की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, हिमाचल प्रदेश और कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. महाराष्ट्र के सतारा और रत्नागिरी में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे झरने और प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं. दूसरी तरफ, 17 जुलाई को पीएम मोदी देश की पहली पर्यावरण अनुकूल हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे, जो जींद और सोनीपत के बीच चलेगी. देखें बड़ी खबरें.