scorecardresearch

TOP News: गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में अंबूबाची मेले का विधि विधान से शुभारंभ, देखें देश की बड़ी खबरें

गुजरात सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी विभागों में क्लास थ्री पदों की सीधी भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है. वहीं, गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेले का शुभारंभ हो गया है, जहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. इसके अलावा, अमरनाथ यात्रा और जम्मू-कश्मीर में खीर भवानी मेले को लेकर भी प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में, गाजियाबाद में ई-कचरे के प्लास्टिक को टिकाऊ फर्नीचर में बदला जा रहा है, जबकि पुणे में प्राकृतिक चीजों से ध्यान कुटीर विकसित की गई है. भारतीय नौसेना की ताकत में भी इजाफा होने जा रहा है; जुलाई में दो नए स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल किए जाएंगे.