scorecardresearch
Advertisement

TOP News: अटारी में एआर रहमान का शो, बंगाल में लागू होगी आयुष्मान योजना..देखें बड़ी खबरें

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने पहली बार अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म किया. बीएसएफ के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने 'मां तुझे सलाम' गीत गाया. इस दौरान फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के निर्देशक इम्तियाज अली भी मौजूद रहे. उधर, पश्चिम बंगाल के करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सौगात मिलने जा रही है. राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू होगी, जिसके लिए आज दिल्ली में नेशनल हेल्थ अथॉरिटी और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच समझौता होगा. इसके अलावा, काशी में दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट का शिवलिंग बनाने को मंजूरी मिल गई है. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है और अब तक 32 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं.