scorecardresearch
Advertisement

TOP News: बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा में भक्तों का जोश हाई, बम-बम भोले के जयकारोें से भक्तिमय हुआ माहौल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में प्राचीन बाबा बूढ़ा अमरनाथ की 12 दिवसीय वार्षिक यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है. इस धार्मिक यात्रा में देश-विदेश से 1,938 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था मंडी बेस कैंप पहुंचा, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गोमती नदी के किनारे घने जंगलों के बीच स्थित बाबा इकहत्तर नाथ धाम में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है. दूसरी ओर, भारत और जापान के बीच यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में 4,000 करोड़ रुपये के ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट और एक्सकॉट्स कुबोटा के निवेश का समझौता हुआ है.