देश भर में बड़े मंगल का पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है. अयोध्या के हनुमानगढ़ी, लखनऊ और प्रयागराज के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं. वहीं, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है, जहां अब तक 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. मौसम की बात करें तो मई के महीने में यमुनोत्री, बद्रीनाथ और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बेमौसम बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिससे ठंड लौट आई है. इसके अलावा, नोएडा और समस्तीपुर में तेज बारिश हुई है. देखें खबरें.