scorecardresearch

TOP News: देशभर में आठवें बड़े मंगल की धूम, अयोध्या के हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

देशभर में आज आठवें और आखिरी बड़े मंगल का पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है. अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. प्रयागराज के बंदवा हनुमान मंदिर और उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. जम्मू में एनएसजी के जवानों ने आतंकी हमले और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया. अब तक करीब चार लाख श्रद्धालु इस यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं.