देशभर में बड़े मंगल का त्योहार मनाया जा रहा है और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. वहीं, 3 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. दूसरी तरफ, दुनिया की सबसे लंबी जोजिला टनल के अंतिम ब्रेकथ्रू का काम पूरा हो गया है. इससे कश्मीर और लद्दाख के बीच 3 घंटे का सफर महज 20 मिनट में तय किया जा सकेगा. राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में कई सैन्य अधिकारियों और जवानों को अदम्य साहस के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.