scorecardresearch
Advertisement

TOP News: विधि विधान से खुले बद्रीविशाल के कपाट, भक्तों के लिए भावुक पल...बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. मंदिर को 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया है और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. वहीं, केदारनाथ धाम में भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. दूसरी ओर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय जर्मनी दौरे पर हैं, जहां उन्होंने TKMS ग्रुप शिपयार्ड का दौरा कर पनडुब्बी की क्षमताओं का जायजा लिया. इसके अलावा, सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स ने रात के अंधेरे में टच डाउन ड्रिल कर अपनी ताकत दिखाई.