देशभर में अक्षय तृतीया की धूम है. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के विशेष चरण दर्शन और चंदन लेपन का आयोजन किया गया. वहीं, चारधाम यात्रा के दूसरे दिन गंगोत्री और यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. अयोध्या के राम मंदिर में 29 अप्रैल को ध्वजारोहण की तैयारी है. राजनीति की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलगांव में जनसभा के बाद पारंपरिक झालमुड़ी का आनंद लिया. उधर, उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए जुलाई 2026 से सभी मदरसों में स्टेट बोर्ड का सिलेबस लागू करने की घोषणा की है. खेल जगत में, आईपीएल 2026 के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रनों से हरा दिया है, जबकि आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी.