scorecardresearch
Advertisement

TOP News: आज से चैत्र नवरात्र का हुआ शुभारंभ, 72 साल बाद खास संयोग..देखें देश की कई बड़ी खबरें

आज से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है, जो 27 मार्च तक मनाया जाएगा. इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करेंगे. नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जा रही है. इस बार 72 साल बाद खास संयोग बन रहा है. क्योंकि अमावस्या की छाया में नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है. देशभर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा. दिल्ली के झंडेवालान और छतरपुर मंदिर, मुंबई के मुंबादेवी मंदिर, हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर और मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. अयोध्या में आज राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम महायंत्र की स्थापना होगी, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे.