scorecardresearch

TOP News: देशभर में पूरे भक्तिभाव के साथ हो रही माता स्कंदमाता की पूजा, देखें बड़ी खबरें

चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन देशभर में माता स्कंदमाता की पूजा हो रही है. भगवान कार्तिकेय की माता स्कंदमाता मातृत्व और करुणा की प्रतीक मानी जाती हैं. दिल्ली के झंडेवाला मंदिर, कटरा के वैष्णो देवी धाम, बागेश्वर के भगवती भ्रामरी माता मंदिर और टिहरी गढ़वाल के चंद्रवदनी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. छत्तीसगढ़ के कोरिया में 801 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकली. गुजरात के पंचमहाल शक्तिपीठ में डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे. अयोध्या के राम मंदिर में छह उपमंदिरों का ध्वजारोहण अनुष्ठान जारी है और 1,21,000 धान के बीजों से राम दरबार की आकृति तैयार की गई. जयपुर और जोधपुर में गणगौर महोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें 30 से अधिक झांकियां और 200 से अधिक लोक कलाकारों ने शिरकत की. देखिए बड़ी खबरें.