scorecardresearch

TOP News: रंग-रोगन से चमक उठा बद्रीविशाल का मंदिर, तीर्थयात्रियों और स्थानीय प्रशासन में भारी उत्साह..देखें खबरें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर यात्रा शुरू होगी. 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. बद्रीनाथ धाम में 'सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0' का शुभारंभ किया गया. वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित डल झील में नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए पर्यटन विभाग ने शिकारा रैली का आयोजन किया. मौसम की बात करें तो विदर्भ में भीषण गर्मी पड़ रही है, जबकि जम्मू-कश्मीर के राजदान टॉप पर सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं. इंदौर में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. उधर, बिहार के नए मुख्यमंत्री ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका. देखिए बड़ी खबरें.