scorecardresearch

TOP News: गंगा दशहरा पर राम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, देखें अभी तक की बड़ी खबरें

देशभर में गंगा दशहरा और ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल की धूम है. अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल पूरा होने पर विशेष आयोजन किए गए. वहीं, चारधाम यात्रा में भारी बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा है. अब तक 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में है. महाराष्ट्र में सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर और सौंदर्यीकरण परियोजना का शुभारंभ किया गया, जिससे भक्तों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, यूपी के बस्ती में 2500 महिलाओं ने राम जी का सोहर गाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है.