उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में इस साल अब तक 32 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 11 लाख से अधिक भक्तों ने हाजिरी लगाई है, जबकि बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी भारी भीड़ उमड़ रही है. उधर, नैनीताल के कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं, जहां एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. महाराष्ट्र में भी गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं और मुंबई में लालबाग के राजा की प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू हो गया है.