scorecardresearch
Advertisement

TOP News: उबोट गांव में दिखा आस्था और प्रकृति पूजा का अनूठा संगम, देखें अभी तक की बड़ी खबरें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के 16वें दिन तक करीब 7 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं. सबसे ज्यादा 3 लाख से अधिक भक्त बाबा केदारनाथ के दरबार में पहुंचे हैं. वहीं, पौड़ी गढ़वाल के भुट्टो गांव में 27 वर्षों बाद दुर्लभ निरंकार देवता का अनुष्ठान किया जा रहा है, जिसमें प्रकृति पूजा की प्राचीन परंपरा निभाई गई. दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पर्यटन के लिहाज से कश्मीर की गुरेज़ घाटी में पहली बार ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. देखें खबरें.