चारधाम यात्रा में भारी बारिश के बावजूद अब तक 24.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ में यह आंकड़ा 9 लाख के पार पहुंच गया है. वहीं, अयोध्या में श्री पुरुषोत्तम मास महोत्सव का आयोजन हो रहा है और गर्मी से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, देश में लू का प्रकोप कम होगा और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है. दूसरी ओर, देशभर में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. दिल्ली की जामा मस्जिद, अजमेर शरीफ और मुंबई समेत कई शहरों में नमाज अदा की गई.