चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. अब तक 8 लाख 57 हजार से ज्यादा यात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंच चुके हैं. सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ तैनात हैं. वहीं, बद्रीनाथ में बाबा बागेश्वर (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ने 21 दिन की एकांतवास साधना शुरू कर दी है. दूसरी ओर, 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी डीपी बदलकर भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम किया. देखें खबरें.