scorecardresearch

TOP News: दिल्ली-मुंबई में भारी बारिश, गर्मी से मिली राहत..IMD का अलर्ट...देखें बड़ी खबरें

दिल्ली एनसीआर, नोएडा और मुंबई समेत कई इलाकों में मानसून की झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस साल यह पवित्र यात्रा 57 दिनों तक चलेगी. जिसका समापन 28 अगस्त को होगा. सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा मार्ग को 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित किया गया है और 'ऑपरेशन शिवा' के तहत बहुस्तरीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. इसके अलावा, भारत दौरे पर आए जापान के प्रधानमंत्री और पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी के नए अत्याधुनिक प्लांट का उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना में करीब 35,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है.