scorecardresearch
Advertisement

TOP News: निर्जला एकादशी पर स्नान-दान और पूजा पाठ में लगे भक्त, सुख-समृद्धि का मिलता है आशीर्वाद..देखें खबरें

देश भर में निर्जला एकादशी के मौके पर पवित्र नदियों के किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूजा-पाठ किया गया. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है और बारिश के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिली है. मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली सरकार ने मानसून 2026 के लिए फ्लड कंट्रोल ऑर्डर भी जारी कर दिया है. दूसरी तरफ, महाराष्ट्र में भी मानसून की एंट्री के बाद मुंबई और ठाणे में जोरदार बारिश हो रही है, जिससे रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है. अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं. इसके अलावा, दिल्ली में सेंट्रल विस्टा मेट्रो प्रोजेक्ट का काम डीएमआरसी ने शुरू कर दिया है. वहीं राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले जय मूंदड़ा का आयरलैंड की टी-20 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है, जो भारत के खिलाफ खेलेंगे.