scorecardresearch
Advertisement

TOP News: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से राहत, सावन में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब..देखें बड़ी खबरें

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सावन के महीने में झमाझम बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, वहीं कई जगहों पर जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ है. एहतियात के तौर पर प्रयागराज, भदोही, देहरादून और चमोली में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है. इसके अलावा गुरुग्राम में कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है. दूसरी ओर, सावन के पावन अवसर पर हरिद्वार से लेकर उज्जैन तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. हरिद्वार से लगभग दो करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर रवाना हो चुके हैं. खेल जगत से जुड़ी खबर में आईसीसी वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं.