scorecardresearch

TOP News: दिल्ली-NCR में प्री-मानसून बारिश, FIFA वर्ल्ड कप का आज से आगाज...देखें कई बड़ी खबरें

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. धूल भरी आंधी और प्री-मानसून बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. वहीं, अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में फीफा फुटबॉल विश्व कप का शानदार आगाज हो गया है. खेल प्रेमियों में इसे लेकर भारी उत्साह है. दूसरी ओर, उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ा मंगल के अवसर पर भस्म आरती की गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर भी शामिल हुए.