scorecardresearch
Advertisement

TOP News: दिल्ली-NCR में बारिश से राहत, चारधाम यात्रा में उमड़े श्रद्धालु..देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, पहाड़ों पर सुहावने मौसम के कारण मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ गई है. दूसरी ओर, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. अब तक 6.65 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ में है. खेल जगत की बात करें तो आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने पंजाब को मात दी है, जबकि आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहम मुकाबला होगा.