दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. हालांकि, आज के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बढ़ती गर्मी के कारण नोएडा में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है. वहीं, गुजरात और राजस्थान में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, बाड़मेर में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ, कश्मीर के शोपियां में पीर की गली में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं. राजनीतिक खबरों में, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर में सब्जी खरीदती और विक्रेताओं से मोलभाव करती नजर आईं. देखें खबरें.