scorecardresearch

TOP News: दिल्ली में 7 दिन बारिश का अलर्ट, आज से बदल गए बैंकिंग-टैक्स नियम..देखें बड़ी खबरें

दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां अगले सात दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार और शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस बीच, 1 अप्रैल से देश में कई वित्तीय नियमों में बड़े बदलाव हुए हैं. अब बैंक और पोस्ट ऑफिस में 10 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन पर पैन कार्ड अनिवार्य होगा, साथ ही रेलवे टिकट कैंसिलेशन और लेबर कोड के नए नियम भी लागू हो गए हैं. अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में NASA आज अपना 'Artemis 2' मिशन लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चक्कर लगाएंगे. देखें खबरें.