scorecardresearch

TOP News: ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन गरजे बाबा बागेश्वर, आपसी भाईचारे का दिया संदेश..देखें खबरें

ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने सिडनी के ओपेरा हाउस में आध्यात्मिक कार्यक्रम को संबोधित कर विश्व शांति का संदेश दिया. वहीं, अमरनाथ यात्रा के लिए 550 से अधिक बैंक शाखाओं और वेबसाइट पर एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. यह यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक चलेगी. इसके अलावा, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी. यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुंबई को देश की पहली नॉन-एसी बंद दरवाजों वाली लोकल ट्रेन मिली है, जिसका प्रोटोटाइप आईसीएफ चेन्नई ने तैयार किया है.