कर्नाटक में आज एक बड़ा राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है. डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. वहीं, अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. 3 जुलाई से शुरू होने वाली इस पवित्र यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 670 कंपनियों की तैनाती की जाएगी. चारधाम यात्रा में भी भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है और अब तक 39 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं. दूसरी तरफ, मुंबई में आज से रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की अहम बैठक शुरू हो रही है, जिसके फैसलों का ऐलान 5 जून को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा करेंगे. देखें कई बड़ी खबरें.