आज से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में फीफा फुटबॉल विश्व कप का आगाज हो रहा है. 39 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. विश्व कप का फाइनल 20 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं, उत्तराखंड में खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा जारी है. 10 जून तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ और लगभग 12 लाख ने केदारनाथ के दर्शन किए हैं. दूसरी ओर, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होने जा रही हैं. एयरपोर्ट ने इंडिगो के साथ अपना अंतिम ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में आज से प्री-मानसून बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. देखें बड़ी खबरें.