scorecardresearch

TOP News: मेक्सिको में FIFA World cup का हुआ आगाज, ओपनिंग समारोह में शकीरा और बर्ना बॉय ने जमाया रंग

मेक्सिको सिटी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ फीफा वर्ल्ड कप का शानदार आगाज हो गया है. पहले मुकाबले में सह-मेजबान मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया है. वहीं, इंग्लैंड और वेल्स में महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत हो रही है, जिसमें भारत का पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान से होगा. इसके अलावा, भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से धर्मशाला में वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिससे विराट कोहली और हार्दिक पांड्या चोट के कारण बाहर हैं. मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है. हालांकि, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.