scorecardresearch

TOP News: अमरनाथ यात्रा के लिए बेस कैंपों में बड़ी संख्या में पहुंंचने लगे तीर्थयात्री, देखें देश की बड़ी खबरें

आज से देश में छह प्रमुख वित्तीय नियम बदल गए हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. अब सामान्य पासपोर्ट बनवाने की फीस 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है. इसके अलावा, ईपीएफओ 3.0 के लॉन्च से लोग यूपीआई के जरिए अपना पीएफ निकाल सकेंगे और आधार में ईमेल आईडी अपडेट 31 दिसंबर 2026 तक फ्री रहेगा. दूसरी तरफ, 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी है. 3 जुलाई से बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से यात्रा शुरू होगी, जिसके लिए 3.5 किलोमीटर लंबी टनल तैयार की गई है. मौसम की बात करें तो मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली वालों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. खेल जगत में, भारत और इंग्लैंड के बीच आज से टी20 सीरीज का आगाज होगा, जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे. देखें बड़ी खबरें.