scorecardresearch

TOP News: गंगा दशहरा की धूम...वाराणसी और हरिद्वार में बड़ी संख्या में आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु, देखें खबरें

देशभर में आज गंगा दशहरा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. वाराणसी से लेकर गंगोत्री और उज्जैन तक श्रद्धालु पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. वहीं, ऊर्जा क्षेत्र में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है. जैसलमेर के डांडीवाला फील्ड में ऑयल इंडिया लिमिटेड को प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार मिला है, जिससे गैस उत्पादन भी शुरू हो गया है. रक्षा क्षेत्र की बात करें तो वायुसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होने वाला है. रक्षा मंत्रालय ने 114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी की है, जिनमें से लगभग 90 एडवांस राफेल जेट्स 'मेक इन इंडिया' के तहत भारत में ही बनाए जाएंगे.