दुनिया भर में मौसम का मिजाज बदल गया है. जापान में 1945 के बाद रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है, वहीं अमेरिका के कई राज्यों में वेदर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. भारत के पहाड़ी इलाकों जैसे चमोली, मनाली और केदारनाथ धाम में भी भारी बर्फबारी से नजारा अलौकिक हो गया है. खेल जगत से बड़ी खबर यह है कि 'पाकिस्तान को 58 रन से हराकर भारत ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है.' भारत ने 253 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 194 रन पर सिमट गई. इसके अलावा इटली में 2026 विंटर ओलंपिक की तैयारियां जोरों पर हैं और वेनिस में ओलंपिक थीम पर कार्निवल का आगाज हो चुका है.