scorecardresearch
Advertisement

TOP News: देशभर में गुरु पूर्णिमा की धूम, साईं मंदिर में उमड़ी भारी भीड़...देखें बड़ी खबरें

देशभर में आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और तप का विशेष महत्व है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती और विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। अयोध्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई और मठ-मंदिरों में पूजा-अर्चना की। हरिद्वार में हर की पैड़ी और प्रयागराज में संगम तट पर तड़के से ही भक्तों का मेला लगा रहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरुओं की पूजा और आरती उतारी। शिर्डी के साईं बाबा मंदिर में भी भव्य श्रृंगार और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जहां देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की पालकी यात्रा में भाग लिया।