देशभर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और तप का विशेष महत्व है. उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती के साथ भव्य श्रृंगार किया गया, वहीं अयोध्या, हरिद्वार, प्रयागराज और काशी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना की. इसके अलावा मथुरा के मुड़िया मेले में गिरिराज महाराज की परिक्रमा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. शिरडी के साईं बाबा मंदिर में विशेष पूजन, पालकी यात्रा और भव्य श्रृंगार का आयोजन हुआ.