scorecardresearch

TOP News: देशभर में हनुमान जयंती की धूम, रणबीर की 'रामायण' का टीजर रिलीज..देखें कई बड़ी खबरें

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज देशभर के मंदिरों में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा. अयोध्या के हनुमानगढ़ी, वाराणसी के संकट मोचन और दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिरों में विशेष आरती और पूजा-अर्चना की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं. मनोरंजन जगत से बड़ी खबर आई है जहां फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में नजर आ रहे हैं.