scorecardresearch
Advertisement

TOP News: हरिद्वार के हर की पौड़ी में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, गंगा स्नान और जल भरने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे..देखें बड़ी खबरें

हरिद्वार के हर की पौड़ी में कांवड़ियों का विशाल जनसैलाब उमड़ा, जहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर जल भरा. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया और हेल्थ कैंप का शुभारंभ किया. दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, जबकि उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश के अलर्ट के बाद कक्षा 12 तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए. अमेरिका के डलास में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भगवद्गीता के 700 श्लोकों का सामूहिक पाठ किया. इसके अलावा, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा सुचारू रूप से जारी है. मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में विभिन्न अनोखी कांवड़ यात्राएं आकर्षण का केंद्र बनीं. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 9 और 10 अगस्त को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की घोषणा की गई है.