scorecardresearch
Advertisement

Top News: जम्मू-कश्मीर के Sonamarg और Ganderbal में हुई जबरदस्त बर्फबारी, देखें आज की बड़ी खबरें

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग और गांदरबल में जबरदस्त बर्फबारी हुई. लगातार बर्फबारी से 3 फीट तक बर्फ जमी है. सोनमर्ग में बर्फबारी का आनंद उठा रहे सैलानी, स्नो बाइक की कर रहे सवारी. जम्मू-कश्मीर में लगातार 3 दिनों से हो रही बर्फबारी से 40 फीसदी बारिश की कमी खत्म, ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में 6 फीट तक जमा हुई बर्फ. कुपवाड़ा की दुर्गम चोटियों पर स्थित दूर-दराज के गांवों से कटा संपर्क, कई गांवों में बिजली सप्लाई ठप्प, श्रीनगर लद्दाख नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित. बांदीपुर, बारामूला, कुपवाड़ा, गांदरबल और किश्तवाड़ जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी, पहाड़ों के करीब रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया. 3 मार्च को अधिक बर्फबारी का अनुमान है.