महाराष्ट्र के अकोला में बड़े राम मंदिर में रंग उत्सव की परंपरा निभाई गई जहां श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर गुलाल उड़ाया. राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम दरबार में लक्की फाल्गुन मेले का तीसरा दिन मनाया गया, जो 28 फरवरी तक चलेगा और करीब 28 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में भारत-अमेरिका स्पेशल फोर्स का संयुक्त अभ्यास वज्र प्रहार शुरू हुआ जो बक्लोह में 16 मार्च तक चलेगा. लेह में भारतीय सेना का कड़क शक्ति 2026 अभ्यास शुरू हुआ.