scorecardresearch
Advertisement

Top News: वंदे भारत से ट्रांसप्लांट के लिए भेजा गया दिल, राम मंदिर में नया ड्रेस कोड लागू, सावन में उमड़ी भीड़

देश में पहली बार अंग प्रत्यारोपण के लिए मानव हृदय को ट्रेन के जरिए एक शहर से दूसरे शहर ले जाया गया. सूरत से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से दिल को सुरक्षित पहुंचाया गया, जिसके लिए अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. उधर, अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया गया है, जिसके तहत वे अब पीली चौबंदी और सफेद धोती धारण करेंगे. इसके साथ ही मंदिर में दानपात्र से चढ़ावा निकालने की प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में होगी. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी जारी है और केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग से तीर्थयात्री रवाना हो रहे हैं. सावन माह के दूसरे दिन देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. उज्जैन के महाकालेश्वर, देवघर के बैद्यनाथ धाम और दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भस्म आरती की गई. प्रयागराज में कांवड़ियों ने गंगा स्नान कर जल लिया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए.