scorecardresearch
Advertisement

TOP News: देशभर में स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारियां, तिरंगे के रौशनी में नहाईं राजधानी दिल्ली...देखें कई बड़ी खबरें

देशभर में 15 अगस्त की तैयारियां जोरों पर हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली का इंडिया गेट, मुंबई की प्रमुख इमारतें, असम विधानसभा और ऐतिहासिक स्मारक तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठे हैं. सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ-साथ एयरपोर्ट्स पर चेकिंग बढ़ा दी गई है. अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट की फाइनल रिहर्सल की गई। दूसरी ओर, लेह में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर 51 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का आइस हॉकी स्टेडियम तैयार किया गया है. छत्तीसगढ़ में पूर्व नक्सली महिलाओं ने हिंसा का रास्ता छोड़कर रायपुर में रैंप वॉक कर आत्मनिर्भरता का संदेश दिया. इसके अलावा, राजस्थान में तीज के मौके पर जयपुर का 21 हजार रुपये वाला स्वर्ण श्रृंगार घेवर विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.