भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस समिट में100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. खेल जगत से बड़ी खबर यह है कि टी-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही. जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है और अहमदाबाद से लेकर पटना तक क्रिकेट फैंस सड़कों पर उतर आए हैं.